कांधला। नगर के हिंदू इंटर कॉलेज में को पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय बाबू प्रेम प्रकाश सिंघल की जयंती प्रबंध समिति की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल व उपाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने कहा कि स्वर्गीय सिंघल ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके प्रयासों से ही हिंदू इंटर कॉलेज ने नई ऊंचाइयों को छुआ। कहा कि प्रेम प्रकाश सिंघल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा की अलख को जलाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों कर्मचारियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वक्ताओं ने स्वर्गीय सिंघल के जीवन संघर्ष व शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।















