शामली। जनपद के टैंपों चालकों ने समझौते के बावजूद दो नई बसों द्वारा समझौते का पालन न करने व टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को भारतीय मजदूर संघ आटो चालक संघ के सैंकडों टैंपों चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शामली जनपद में लंबे समय से टैंपांे चालकों व बस चालक एक समझौते के आधार पर जिसमें दस मिनट बस व पांच मिनट टैंपांे चलाते थे लेकिन कुछ दिन से शामली से कैराना रोड पर दो नई बस ट्रांसपोर्टर द्वारा लगा दी गयी है। इन बसों द्वारा समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है, उक्त बस चालक बिना किसी समयसारिणी के जब चाहे बस लेकर आ जाते हैं, इन बसों के मालिक टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगते हैं। जब टैंपों चालक इसका विरोध करते हैं तो उन्हें आरटीओ से कार्रवाई कराने की धमकियां दी जाती है। चालकों ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते दो टैंपों चालकों का भारी चालान भी कटवा दिया गया जबकि टैंपांे चालकों के पास डीएल व परमिट दोनों थे तथा उन्हें इस रोड पर टैंपों न चलाने की भी धमकी दी गयी। पीडित टैंपांे चालकों ने डीएम से गुहार लगायी कि समझौते के आधार पर ही सभी प्रकार का परिवहन कराया जाए, साथ ही परिवहन अधिकारियों द्वारा टैंपों चालकों का उत्पीडन भी बंद कराया जाए। इस मौके पर इजहार, सलमान, सन्नी, राजबीर सिंह, सोनू पंवार, परवेज, शौकीन, नईम, नसीम, राकिब, कयूम, फुरकान, अलताफ, अहसान, आस मौहम्मद, परवेज, इमरान आदि शामिल थे।















