शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा आगामी 26 अप्रैल को शामली जिले में पहली बार कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रसिद्ध काउंसलर सृष्टि महेदरू जिलेभर से इंटरपास आउट छात्र-छात्राओं को चार घंटे की काउंसलिंग करेगी, ताकि छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।
रविवार को शहर के कैराना रोड स्थित राहुल तायल के कार्यालय में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आकाश गुप्ता सीए ने कहा कि आगामी 26 अप्रैल को शामली जिले में पहली बार कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। यह सेमिनार शहर के हनुमान धाम महाराजा अग्रसैन भवन में होगी, जिसमें प्रसिद्ध काउंसलर सृष्टि महेदरू जिलेभर से इंटर पास छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर के प्रति जागरूक करेगी। ट्रस्ट द्वारा सेमिनार के दौरान पांच ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा, जो सेमिनार के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर प्रश्न करेगे। सेमिनार में पानीपत यूनिवर्सिटी, गीता यूनिवर्सिटी, जेनिसिस कोचिंग सैंटर के संचालकों द्वारा भी स्टॉल लगाए जायेगे। सेमिनार में सभी जातियों के छात्र-छात्राऐं प्रतिभाग कर सकते है। जिसके लिए ट्रस्ट द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए नंबर भी जारी कर दिए है। सेमिनार में 500 से अधिक छात्र-छात्राऐं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर सचिव रजत बंसल, ओमप्रकाश, प्रवीन गोयल, संगीत गोयल, रोबिन गर्ग, राहुल तायल, नीरज संगल, विकास गर्ग, उत्तम जिंदल, अंकित गुप्ता, अमित बंसल, सुमित बंसल आदि मौजूद रहे।















