🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी
अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी

अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी

By वरिष्ठ संवाददाता|13 मई, 2026

लखनऊ। प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। प्रतीक यादव का जन्म 1988 में हुआ था। वह राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट, जिम बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय रहे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं।

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की पहली मुलाकात और प्रेम कहानी 1980 के दशक से शुरू हुई थी। साधना गुप्ता मुल रूप से इटावा के बिधूना की रहने वाली थीं और समाजवादी विचारधारा से जुड़ी पार्टी कार्यकर्ता थीं। इसी दौरान वे तत्कालीन कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आईं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियों का मुख्य कारण अस्पताल की एक घटना बनी।

जब मुलायम सिंह की बीमार मां मूर्ति देवी लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थीं, तब साधना गुप्ता ने एक नर्स के तौर पर उनकी बहुत सेवा की थी। साधना की इसी स्वभाव के कारण मुलायम सिंह काफी प्रभावित हुए। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकीयों ने घर किया। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ती चली गई और वे एक-दूसरे के नजदीक आ गए।

मुलायम सिंह साधना गुप्ता को लकी मानते थे, क्योंकि उनके जीवन में आने के बाद 1989 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। मुलाकातों के दौरान, मुलायम सिंह शादीशुदा थे, उनकी पहली पत्नी मालती देवी थीं। साधना गुप्ता भी पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी, लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया था। रिश्ते को काफी सालों तक छिपाकर रखा गया। मई 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद, उन्होंने साधना गुप्ता को पत्नी का दर्जा दे दिया।

प्रतीक और अपर्णा का प्यार स्कूल के दिनों से शुरू हुआ था, जो आगे चलकर शादी के बंधन में बंधे। प्रतीक और अपर्णा की पहली मुलाकात लखनऊ के लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल फंक्शन के दौरान हुई थी। उस समय प्रतीक क्लास 11 में और अपर्णा 9वीं में पढ़ रही थी। स्कूल में एक-दूसरे से बातचीत शुरू हुई और संपर्क का माध्यम ऑर्कुट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म था।

दोनों का रिश्ता 8-9 साल तक चलता रहा। ब्रिटेन से अपर्णा ने इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में मास्टर्स मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से किया, जबकि प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उस दौरान यूके में प्रतीक ने अपर्णा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे अपर्णा ने स्वीकार कर लिया। साल 2010 में दोनों की सगाई हुई, दिसंबर 2011 में शादी हुई। प्रतीक और अपर्णा की दो बेटीयां है, प्रथमा और पद्मजा यादव।

प्रतीक यादव ने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी कभी राजनीति में कदम नहीं रखा। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई और फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में अपना करियर बनाया। प्रतीक यादव अपनी फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के लिए काफी जाने जाते थे। अपने इस पैशन को उन्होंने बिजनेस का रूप दिया।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
मिश्रित

नीले ड्रम के बाद ‘हरे ड्रम’ से मिली युवक का शव, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चर्चित “नीले ड्रम” हत्याकांड की याद दिला दी। इस बार कहानी एक हरे रंग के...

🕒 ३ दिन पहले
टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन
शामली

टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन का भव्य आयोजन

शामली । शहर के बीएसएम स्कूल में रविवार को टैलेंटेड इंडिया ऑडिशन कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें शामली सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों के प्...

🕒 ३ दिन पहले
ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान
शामली

ऋतु के अनुसार छात्रों की दिनचर्या, खानपान, वेशभूषा का रखें ध्यान

शामली । शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 के छात्रों के अभिभावकों व शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ऋतु के अनुसार छात्र की दि...

🕒 ३ दिन पहले
साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान
शामली

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जगह-जगह चलाया अभियान

शामली। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन आम जन मानस को लगातार जागरूक कर रहा है। इसी के तहत रविवार को आदर्श मंडी की साइबर टीम द्वारा जिला अस्...

🕒 ३ दिन पहले
मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई
शामली

मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई

शामली । नगर पालिका द्वारा शहर के सभी छोटे-बडे नालों की सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। इस कार्य में मिनी एक्सेवेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बुधवार को ...

🕒 ७ दिन पहले
प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
शामली

प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

शामली । शहर के कैराना रोड स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गयी लापरवाही से महिला की हाल बिगडने व गंभीर हालत में रैफर करने के मामले में ...

🕒 ७ दिन पहले
भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ
शामली

भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ

शामली । लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ठंडे पानी के जल प्याऊ लगवाए गए। प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में ...

🕒 ७ दिन पहले
कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद
शामली

कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद

कांधला । कांधला के मौहल्ला खैल मंे गौकशी की सूचना पर कांधला पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान गौकशों ने पुलिस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया, पुलिस की जवाबी क...

🕒 ७ दिन पहले
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जह...

🕒 ७ दिन पहले
सीबीआई ने  6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को धर दबोचा
उत्तर प्रदेश

सीबीआई ने 6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को धर दबोचा

मेरठ । भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मेरठ में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई की टीम ने वाणिज्यिक कर (CGST) ...

🕒 १२ दिन पहले
वायु सेना से राजनीति तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी बंगाल में गोली मारकर हत्या हुई
देश-विदेश

वायु सेना से राजनीति तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी बंगाल में गोली मारकर हत्या हुई

नई दिल्ली। एक चौंकाने वाली घटना में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी के एक करीबी सहयोगी की बुधवार रात (6 मई) को पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में ...

🕒 १२ दिन पहले
‘सरके चुनर’ गाने के विवाद पर नोरा फतेही ने NCW के सामने मांगी लिखित माफी
मनोरंजन

‘सरके चुनर’ गाने के विवाद पर नोरा फतेही ने NCW के सामने मांगी लिखित माफी

कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के चर्चित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया है। गाने पर सोशल मीडिया और विभिन्न संगठ...

🕒 १२ दिन पहले
क्या एआई सचमुच सोचता है? रिचर्ड डॉकिंस के बयान ने छेड़ी मशीन चेतना पर नई बहस
टेक्नोलॉजी

क्या एआई सचमुच सोचता है? रिचर्ड डॉकिंस के बयान ने छेड़ी मशीन चेतना पर नई बहस

नई दिल्ली।  प्रसिद्ध विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस द्वारा हाल ही में एक लेख में एआई चैटबॉट 'क्लाउड' के संभावित रूप से चेतन होने की बात उठाए जाने के ब...

🕒 १२ दिन पहले
रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया
देश-विदेश

रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया कपूर के बीच पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर जारी विवाद में पूर्व प...

🕒 १२ दिन पहले
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने निवर्तमान राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना जा...

🕒 १२ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ