शॉर्ट वीडियो का क्रेज दिन पर दिन पर बढ़ता जा रहा है। टिक टॉक के बाद अब इस सेगमेंट में इंस्टाग्राम रिल्स लीड कर रहा है। कई लोग इंस्टाग्राम पर रील बनाते हैं। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील बनाते हैं और व्यूज नहीं आते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इंस्टाग्राम पर सिर्फ वीडियो डालना काफी नहीं है, बल्कि स्मार्ट स्ट्रैटेजी की जरूरत है। इसके लिए आपको कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे, जो कुछ ही घंटों में आपकी रील को वायरल कर देंगे। तो आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर रील वायरल करने के क्या-क्या तरीके हैं।
पहले 3 सेकंड का 'हुक'
सोशल मीडिया पर यूजर का अटेंशन स्पैन बहुत कम हो गया है। अगर आपकी रील के शुरुआती 3 सेकंड दमदार नहीं हैं, तो यूजर स्क्रॉल कर देगा। वीडियो की शुरुआत में ही कुछ ऐसा दिखाएं या बोलें कि देखने वाला रुकने पर मजबूर हो जाए।
ट्रेंडिंग ऑडियो
अगर आप इंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाना चाहते हैं तो ट्रेंडिंग ऑडियो यूज करना जरूरी है. इससे आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और रील ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी
कमेंट्स का रिप्लाई जरूर करें
रील देखते समय लोग उसके कमेंट भी पढ़ते हैं। ऐसे में अगर आप रील के कमेंट में कुछ मजेदार लिखेंगे तो या किसी कमेंट का इंट्रेस्टिंग रिप्लाई करेंगे तो इससे इंगेजमेंट बढ़ती है। कमेंट पढ़ने के लिए लोद ज्यादा देर आपकी रील पर रुकेंगे, जिससे आपका वॉच टाइम भी बढ़ेगा।
कंसिस्टेंसी और टाइमिंग
रिसर्च के मुताबिक, हफ्ते में 3 से 5 रील्स डालना आपकी पहुंच को दोगुना कर सकता है। अगर आप रेगुलर अंतराल पर पर रील पोस्ट करते हैं, तो इससे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम भी आपकी पोस्ट को बूस्ट करना शुरू कर देगा। इसके अलावा, अपने 'प्रोफेशनल डैशबोर्ड' में जाकर चेक करें कि आपके फॉलोअर्स सबसे ज्यादा किस समय एक्टिव रहते हैं, उसी वक्त पोस्ट करें।
हैशटैग का इस्तेमाल करें
अपने रील के साथ हैशटैग का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसे हैशटैग देखें जो आपकी रील के साथ जाते हों, ऐसे हैशटैग जो आपकी रील के जुड़े टॉपिक के साथ ट्रेंड कर रहे हों और उनका इस्तेमाल करें। साथ ही अपनी रील के कैप्शन को ज्यादा से ज्यादा आकर्षक बनाएं।















