🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>राष्ट्रीय>कर्नाटक में उपमुख्यमंत्रियों की संख्या पर चर्चा, डी.के. शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
कर्नाटक में उपमुख्यमंत्रियों की संख्या पर चर्चा, डी.के. शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

कर्नाटक में उपमुख्यमंत्रियों की संख्या पर चर्चा, डी.के. शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

By वरिष्ठ संवाददाता|02 जून, 2026

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस के नए नेतृत्व के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले डी.के. शिवकुमार को अपने मंत्रिमंडल में राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में कांग्रेस के उच्च नेतृत्व ने शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री एच.सी. सिद्धरमैया के साथ नई कैबिनेट के स्वरूप पर विचार-विमर्श किया है। शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के साथ 2-3 उपमुख्यमंत्री पदों पर सिद्धरमैया के समर्थकों को शामिल करने की संभावना पर भी चर्चा हुई है।

राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए दो से तीन उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शिवकुमार और सिद्धरमैया के साथ हुई बैठक में नए मंत्रिमंडल के चेहरों पर चर्चा हुई। इस बैठक में खड़गे के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी शामिल हुए।

कांग्रेस उच्च नेतृत्व ने सिद्धरमैया को यह आश्वासन दिया है कि उनके समर्थकों को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसके बाद सिद्धरमैया और शिवकुमार ने के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ अलग से चर्चा की। कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री सहित 34 मंत्री ही हो सकते हैं। शिवकुमार पहले एक छोटे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे और बाद में इसे विस्तारित किया जाएगा।

बेंगलुरू में बुधवार को शाम 4:05 बजे होने वाले शपथ समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के नेता शामिल होंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2028 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए दलित, लिंगायत और वरना समुदायों से एक-एक उपमुख्यमंत्री चुने जा सकते हैं। दलित समुदाय के वरिष्ठ नेता जी. परेमश्वर और प्रियंका खड़गे इस पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं।

सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है। शीर्ष नेतृत्व सिद्धरमैया को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रहा है। सरकार और संगठन के बीच समन्वय के लिए एक समिति बनाई जा सकती है, जिसकी अध्यक्षता सिद्धरमैया करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डी.के. शिवकुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। पूर्व मंत्री सतीश जारकीहोली इस पद के प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

राज्यसभा चुनावों पर भी चर्चा हुई, जिसमें कर्नाटक की चार सीटों में से तीन कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। मल्लिकार्जुन खड़गे की एक सीट पर उम्मीदवार तय है, जबकि दूसरी सीट पर सिद्धरमैया को नामांकित करने पर विचार है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला को तीसरी सीट दी जा सकती है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
देश-विदेश

अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में गाज गिरीः महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा कदम तब उठाया गया जब...

🕒 २३ दिन पहले
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की...

🕒 २३ दिन पहले
मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर
उत्तर प्रदेश

मुकीम काला गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। ए...

🕒 २३ दिन पहले
राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा

सहारनपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्

🕒 २४ दिन पहले
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम में सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल सामेथ 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, सतपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

🕒 २४ दिन पहले
गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद
शामली

गोबर के नीचे से रुपए निकाले, और क्या सबूत चाहिए-अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावा मंे करोड़ों रुपए के धन और सोने, चांदी की चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा, जिस ट्रस्ट से सीधे पीएमओ जुड़ा हुआ है, उसमें एसआईटी क्या जांच करेगी? किसी अफसर की हिम्मत है कि वह निष्पक्ष कुछ कह दे, वह तो ऊपर से जो निर्देश आएगा उस पर रिपोर्ट देने के लिए बाध्य है।

🕒 ३० दिन पहले
सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य
शामली

सनातन संस्कृति में ज्योतिष्पीठ के गौमाता का सर्वोच्च स्थान- शंकराचार्य

शामली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, सनातन संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वाेपरि है। योगी सरकार गाय को पशु मानती है। ऐसे व्यक्ति या दल को वोट न दें जो गाय को माता नहीं मानते। अविमुक्ते

🕒 ३० दिन पहले
केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी
शामली

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की रैली की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारी

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित "जनसभा रैली" 28 जून (रविवार) सायं 4:00 बजे काबड़ौत में आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने

🕒 ३० दिन पहले
शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए
शामली

शिविर में मोटापा कम करने को योगासन कराए

भारतीय योग संस्थान जिला शामली के मोटापा रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन शिविर का शुभारभ बाबूराम वर्मा जिला प्रधान खतौली व तेजिंद्र भाटिया जिला मंत्री खतौली व अंजू विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री खतौली व ज

🕒 ३० दिन पहले
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
shamli-Uttar-Pradesh

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले क

🕒 लगभग १ महीना पहले
सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश
shamli-Uttar-Pradesh

सोलर कंपनी पर 55 हजार का जुर्माना, सोलर प्लांट बदलने के निर्देश

शामली (पीपीजे न्यूज)।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कानपुर की एक सोलर पावर कंपनी को एक निजी अस्पताल में त्रुटिपूर्ण 10 केवी के सोलर पावर प्लांट को 45 दिन में बदलकर नया लगाने के आदेश दिए हैं। साथ

🕒 लगभग १ महीना पहले
शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया
sports-shooting

शामली राइफल क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया

शामली (पीपीजे न्यूज)। प्रोमेथियस स्कूल नोएडा में 4 से 8 जून तक चली 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही

🕒 लगभग १ महीना पहले
एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत
शामली

एलम के पास हादसे में शामली निवासी बाइक सवार की मौत

कांधला (पीपीजे न्यूज)। एलम कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंट

🕒 लगभग १ महीना पहले
विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
शामली

विटामिन ‘ए’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

शामली। सीएमओ ने बुधवार को बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिला कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 10 जून से आगामी 1 माह तक विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण आयोजित होने वा

🕒 लगभग १ महीना पहले
युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन
शामली

गर्मी से बचाव को पिलाया शर्बत

भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में युवा समाजसेवियों अनंत गोयल, केशव गोयल एवं अर्थम संगल द्वारा शीतल रूह अफ़ज़ा जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं ताज़ा रूह अफ़ज़ा युक्त जल वितरित किया गया।

🕒 लगभग १ महीना पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ