🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>shamli-Uttar-Pradesh>शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर
शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

शामली में साढे 7 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, 27077 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर

By वरिष्ठ संवाददाता|10 जून, 2026
शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार और छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को जिले के सभी बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। फाइनल सूची में शामिल 7 लाख 49 हजार 045 मतदाता अब गांव की सरकार चुनने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया कई मायनों में खास रही। पहली बार मतदाताओं का सत्यापन आधार संख्या के अंतिम चार अंकों के मिलान के जरिये किया गया। इससे एक ही व्यक्ति के नाम विभिन्न स्थानों पर दर्ज होने की पहचान करना आसान हो गया। दो चरणों में चली जांच के दौरान 27,077 ऐसे नाम सामने आए जो एक से अधिक जगहों पर दर्ज थे। सभी डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सूची से हटाकर मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया गया। अनंतिम मतदाता सूची में जिले में कुल 7 लाख 52 हजार 381 मतदाता दर्ज थे, लेकिन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 7 लाख 49 हजार 045 रह गई है। प्रशासन का दावा है कि इस बार की सूची पहले की तुलना में अधिक सटीक और विश्वसनीय होगी। जिला निर्वाचन विभाग पंचायत एवं नगर निकाय के सूत्रों ने कहा, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर कर दिया गया। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे, ताकि लोग अपने नामों का सत्यापन कर सकें। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों और बूथों का निर्धारण भी पूरा कर लिया गया है। ब्लॉकवार मतदाताओं की संख्या ऊन ब्लॉक जिले में सर्वाधिक 1,84,701 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा ब्लॉक है, जबकि शामली सदर में सबसे कम 1,21,487 मतदाता हैं। इसके अलावा थानाभवन में 1,77,884, कैराना में 1,35,670 और कांधला में 1,29,303 मतदाता शामिल हैं। जनपद में दो चरणों मंे कुल 27,077 डुप्लीकेट वोट काटे गए जिसमें ब्लाकवार थानाभवन में 4529, कैराना में 4593, शामली में 3303, ऊन में 4238 और कांधला में 6215 डुप्लीकेट वोट पहले चरण में जबकि दूसरे चरण में थानाभवन में 951, कैराना में 719, शामली में 472, ऊन में 601 और कांधला में 1456 कुल 4199 वोट काटे गए। 519 मतदान केंद्रों पर बने 1324 बूथ पंचायत चुनाव के लिए जिले में 519 मतदान केंद्र और 1324 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। जिले में कुल 230 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत वार्डों के वार्ड तथा जिला पंचायत (डीडीसी) के 19 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही अब पंचायत चुनाव की तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है
शामली

पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है

शामली। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन और उपकरणों के आसपास लापरवाही भारी पड़ सकती है। गैस पाइपलाइन के पास पटाखे, बम और रॉकेट जलाने से दुर्घटना क...

🕒 ११ दिन पहले
UP की किलेबंदी मजबूत करने उतरेंगे BJP के दिग्गज, PM- शाह  संभालेंगे मोर्चा
उत्तर प्रदेश

UP की किलेबंदी मजबूत करने उतरेंगे BJP के दिग्गज, PM- शाह संभालेंगे मोर्चा

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। जमीन पर राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए कई बड़े नेता नजर आएंगे और इसकी शुरूआ...

🕒 १२ दिन पहले
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल
शामली

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल

शामली। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं मंे उत्साह नजर आ रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला ...

🕒 १९ दिन पहले
टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुता...

🕒 २५ दिन पहले
सुप्रीम चेतावनीः  चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे
देश-विदेश

सुप्रीम चेतावनीः चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार और SIR पर उपजे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध या असंवैधानिक तरीकों से बाधित करने की कोशिशों पर कड़ा रुख अप...

🕒 २५ दिन पहले
2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी
देश-विदेश

2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली। देश में एसआईआर को लेकर बवाल जारी है। विपक्षी पार्टियां किसी भी कीमत पर इस मुद्दे से पीछे हटना नहीं चाहती है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट...

🕒 २५ दिन पहले
7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा
देश-विदेश

7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्र...

🕒 २५ दिन पहले
'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट
देश-विदेश

'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। ...

🕒 २५ दिन पहले
डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत
शामली

डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत

शामली। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग...

🕒 २५ दिन पहले
लिलौन निवासी विजय कुमार  41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त
मनोरंजन-स्पोर्टस

लिलौन निवासी विजय कुमार 41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त

शामली। गांव निवासी विजय कुमार को 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्र...

🕒 २५ दिन पहले
डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
शामली

डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

शामली। दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा क्लब के रजत उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय डांडिया रास-2026 का उत्साह...

🕒 २५ दिन पहले
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल
उत्तर प्रदेश

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में माही मलिक ने जीता गोल्ड मैडल

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा ने मुरादाबाद मंे आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक मंे गोल्ड मैड...

🕒 २५ दिन पहले
टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 २६ दिन पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 २६ दिन पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 २६ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ