आज के समय में सभी का सपना होता है कि उसके बाल काले और लंबे रहे हैं। लेकिन लड़कियों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जब बाल लंबे, घने और शाइनी ना हों तो, वह ऐसे बाल पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स कराती हैं। लेकिन हेयर स्पा के महंगे ट्रीटमेंट करवाना सभी के लिए आसान नहीं है। हर महीने पार्लर जाना जेब पर भारी पड़ता है। लेकिन आपको खूबसूरत और सिल्की बाल पाने के लिए पैसे बहाने की जरूरत नहीं है।
हम सभी के घरों में खाने के लिए चावल का इस्तेमाल किया जाता है और इसी चावल का पानी आपके बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। चावल के पानी को फेंक देते हैं, क्योंकि उसके फायदों के बारे में पता नहीं होता है। राइस शैंपू का इस्तेमाल करने के बाद आपको महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। राइस शैंपू बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
राइस शैंपू के लिए जरूरी सामग्री

चावल पानी
शैम्पू
इसको बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को एक बार पानी से धोना होगा।
चावलों को दो कप पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें।
सुबह उठाकर चावल को छानकर पानी अलग कर लें।
अपनी जरूरत के हिसाब से शैम्पू में ये चावल का पानी मिलाकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपका राइस शैंपू तैयार है।
इस्तेमाल करने का तरीका
राइस शैंपू का इस्तेमाल करने से पहले बाल धोने चाहिए।
अब राइस शैंपू को बालों की जड़ों तक लगाए।
आखिर में नॉर्मल पानी से बालों को अच्छे से धो लें।
इसके इस्तेमाल से बालों का टूटना कम होता है।
ये नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।














