🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>मिश्रित>राहुल गांधी के तीखे बोल, कहा- पीएम, गृहमंत्री शाह ने महिला आरक्षण विधेयक पर देश से झूठ बोला
राहुल गांधी के तीखे बोल, कहा- पीएम, गृहमंत्री शाह ने महिला आरक्षण विधेयक पर देश से झूठ बोला

राहुल गांधी के तीखे बोल, कहा- पीएम, गृहमंत्री शाह ने महिला आरक्षण विधेयक पर देश से झूठ बोला

By वरिष्ठ संवाददाता|18 अप्रैल, 2026

रानीपेट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देश से उस वक्त झूठ बोला, जब उन दोनों ने दावा किया है कि वे महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि उनके दावे के पीछे देश के चुनावी मानचित्र को बदलने और राज्यों को कमजोर करने का एक ''कुटिल'' इरादा छिपा हुआ था। 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि जो प्रयास किया वह ''राष्ट्र-विरोधी कृत्य था और राज्यों के संघ के विरुद्ध था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने असम और जम्मू कश्मीर का चुनावी मानचित्र बदल दिया है और उनका इरादा देश के बाकी हिस्सों में भी ऐसा ही करने का है। चेन्नई से लगभग 120 KM दूर स्थित उत्तरी तमिलनाडु के रानीपेट शहर में अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने संविधान संशोधन विधेयक का मुद्दा उठाया, जो शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया था। 

राहुल गांधी ने कहा, ''कल आपने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला, उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए विधेयक पारित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस विधेयक के पीछे एक कुटिल इरादा छिपा हुआ था।''

उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह देश का चुनावी मानचित्र बदलना चाहते हैं। वे प्रत्येक राज्य को आवंटित होने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, पूर्वोत्तर के राज्यों और छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे... भाजपा ने कल जो करने की कोशिश की, वह राष्ट्रविरोधी गतिविधि थी और राज्यों के संघ के विरुद्ध थी।''

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष चट्टान की तरह खड़ा रहा और भाजपा के ''नापाक मंसूबों'' को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत की लोकतांत्रिक नींव पर हमला कर रही है और परिसीमन को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''उन्होंने असम और जम्मू कश्मीर का चुनावी मानचित्र बदल दिया है और वे यही पूरे देश में करना चाहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य आपके (तमिल) इतिहास, संस्कृति, भाषा और परंपरा पर हमला करना है।'' 

उन्होंने कहाकि, 'संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा है कि भारत राज्यों का संघ है। इसका अर्थ है कि प्रत्येक राज्य को अपनी बात रखने का अधिकार है।'' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भाजपा-आरएसएस को राज्य पर कब्जा करने से रोकने के लिए है। कांग्रेस नेता ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु के पोन्नेरी से शनिवार को प्रचार अभियान शुरू किया। कांग्रेस सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा है और 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'नियंत्रित' किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अन्नाद्रमुक सत्ता में आए, ताकि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर सकें। गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री ने ''हमारी ऊर्जा सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और हमारे डेटा को दूसरों के हवाले कर दिया, साथ ही हमारे किसानों और छोटे और मध्यम उद्योगों को बेच दिया।'' उन्होंने कहा, ''कल (संसद में) आपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर आत्मविश्वास की पूरी कमी देखी।'' 

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी
उत्तर प्रदेश

अलविदा प्रतीक: कौन थी साधना गुप्ता जिनसे हुई थी मुलायम की शादी

लखनऊ । प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। प्रतीक य...

🕒 ४ दिन पहले
स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर
उत्तर प्रदेश

स्कॉटिश की नव्या जैन रही सीबीएसई इंटरमीडिएट में जनपद टापर

शामली । सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में ज...

🕒 ४ दिन पहले
मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई
शामली

मिनी एक्सेवेटर से कराई जा रही शहरों के नालों की सफाई

शामली । नगर पालिका द्वारा शहर के सभी छोटे-बडे नालों की सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। इस कार्य में मिनी एक्सेवेटर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। बुधवार को ...

🕒 ४ दिन पहले
प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
शामली

प्रसव में लापरवाही बरतने वाली चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

शामली । शहर के कैराना रोड स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गयी लापरवाही से महिला की हाल बिगडने व गंभीर हालत में रैफर करने के मामले में ...

🕒 ४ दिन पहले
बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप
उत्तर प्रदेश

बस मालिकों पर टैंपों चालकों से गाली गलौच-मारपीट करने का आरोप

शामली । जनपद के टैंपों चालकों ने समझौते के बावजूद दो नई बसों द्वारा समझौते का पालन न करने व टैंपों चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम ...

🕒 ४ दिन पहले
भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ
शामली

भीषण गर्मी को लेकर लायंस क्लब शामली क्राउन ने लगवाए जल प्याऊ

शामली । लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में ठंडे पानी के जल प्याऊ लगवाए गए। प्याऊ लगने से लोगों को भीषण गर्मी में ...

🕒 ४ दिन पहले
कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद
शामली

कांधला पुलिस की गोली से घायल हुआ गौकश, दो गौवंश, तमंचा, बाइक बरामद

कांधला । कांधला के मौहल्ला खैल मंे गौकशी की सूचना पर कांधला पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान गौकशों ने पुलिस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया, पुलिस की जवाबी क...

🕒 ४ दिन पहले
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जह...

🕒 ४ दिन पहले
सीबीआई ने  6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को धर दबोचा
उत्तर प्रदेश

सीबीआई ने 6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को धर दबोचा

मेरठ । भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मेरठ में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई की टीम ने वाणिज्यिक कर (CGST) ...

🕒 १० दिन पहले
वायु सेना से राजनीति तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी बंगाल में गोली मारकर हत्या हुई
देश-विदेश

वायु सेना से राजनीति तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी बंगाल में गोली मारकर हत्या हुई

नई दिल्ली। एक चौंकाने वाली घटना में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी के एक करीबी सहयोगी की बुधवार रात (6 मई) को पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में ...

🕒 १० दिन पहले
‘सरके चुनर’ गाने के विवाद पर नोरा फतेही ने NCW के सामने मांगी लिखित माफी
मनोरंजन

‘सरके चुनर’ गाने के विवाद पर नोरा फतेही ने NCW के सामने मांगी लिखित माफी

कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के चर्चित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया है। गाने पर सोशल मीडिया और विभिन्न संगठ...

🕒 १० दिन पहले
क्या एआई सचमुच सोचता है? रिचर्ड डॉकिंस के बयान ने छेड़ी मशीन चेतना पर नई बहस
टेक्नोलॉजी

क्या एआई सचमुच सोचता है? रिचर्ड डॉकिंस के बयान ने छेड़ी मशीन चेतना पर नई बहस

नई दिल्ली।  प्रसिद्ध विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस द्वारा हाल ही में एक लेख में एआई चैटबॉट 'क्लाउड' के संभावित रूप से चेतन होने की बात उठाए जाने के ब...

🕒 १० दिन पहले
रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया
देश-विदेश

रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया कपूर के बीच पारिवारिक ट्रस्ट को लेकर जारी विवाद में पूर्व प...

🕒 १० दिन पहले
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने निवर्तमान राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना जा...

🕒 १० दिन पहले
कांधला में स्वर्गीय प्रेम प्रकाश सिंघल की जयंती धूमधाम से मनाई
शामली

कांधला में स्वर्गीय प्रेम प्रकाश सिंघल की जयंती धूमधाम से मनाई

कांधला । नगर के हिंदू इंटर कॉलेज में  को पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय बाबू प्रेम प्रकाश सिंघल की जयंती प्रबंध समिति की ओर से हर्षोल्लास ...

🕒 १० दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ