🔥पुरब पश्चिम ज्योति
होम>उत्तर प्रदेश>पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 जिलों के कप्तान समेत 20 आईपीएस का तबादला

By वरिष्ठ संवाददाता|07 अक्टूबर, 2026

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके अलावा एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। हाल में पदोन्नति पाने वाले तीन अधिकारियों को भी जिले की कमान सौंपी गई है।
1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर बनाए रखा गया है। उनसे एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी 1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को दी गई है। 
वह एडीजी तकनीकी सेवाएं के साथ एडीजी अपराध का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर का एसपी बनाया गया। कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर एसपी से हटाकर एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी बनाया गया है। संजय कुमार को मुजफ्फरनगर के एसएसपी पद से हटाकर चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।
बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है। कुंवर ज्ञानञ्जय सिंह को हापुड़ से हटाकर प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को एसपी लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। 
गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया का नया एसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी और पीएसी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का एसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर जिले की कमान सौंपी गई। वहीं बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है।
इसके अलावा चिराग जैन की तैनाती बरेली में एसपी नगर और मानुष पारीक को आजमगढ़ में एसपी नगर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक राज नारायण को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है। पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का एसपी, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का एसपी बनाया गया है।

अन्य ताज़ा समाचार (More News)

पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है
शामली

पीएनजी गैस पाइपलाइन के आसपास दीपावली की आतिशबाजी भारी पड़ सकती है

शामली। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन और उपकरणों के आसपास लापरवाही भारी पड़ सकती है। गैस पाइपलाइन के पास पटाखे, बम और रॉकेट जलाने से दुर्घटना क...

🕒 १२ दिन पहले
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल
शामली

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजारों में चहल-पहल

शामली। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं मंे उत्साह नजर आ रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला ...

🕒 २० दिन पहले
टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर फायरिंग केस: ट्रेन में हथियार लेकर मुंबई पहुंची थी दो लड़कियां

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुता...

🕒 २६ दिन पहले
सुप्रीम चेतावनीः  चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे
देश-विदेश

सुप्रीम चेतावनीः चुनाव में खेला हुआ तो चुपचाप नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। CEC ज्ञानेश कुमार और SIR पर उपजे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध या असंवैधानिक तरीकों से बाधित करने की कोशिशों पर कड़ा रुख अप...

🕒 २६ दिन पहले
2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी
देश-विदेश

2 चुनाव आयुक्तों ने EC में गड़बड़ी पर कैबिनेट सचिव को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली। देश में एसआईआर को लेकर बवाल जारी है। विपक्षी पार्टियां किसी भी कीमत पर इस मुद्दे से पीछे हटना नहीं चाहती है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट...

🕒 २६ दिन पहले
7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा
देश-विदेश

7 दिन बाद सौरभ और आशुतोष तिहाड़ से हुए रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका 7 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्र...

🕒 २६ दिन पहले
'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट
देश-विदेश

'शांति' बॉण्ड के खिलाफ नेहा बोरा की याचिका पर 22 को सुनवाई करेगी दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। ...

🕒 २६ दिन पहले
डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत
शामली

डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत

शामली। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग...

🕒 २६ दिन पहले
लिलौन निवासी विजय कुमार  41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त
मनोरंजन-स्पोर्टस

लिलौन निवासी विजय कुमार 41वीं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप एथलेटिक्स चौंपियनशिप में यूपी टीम के कोच नियुक्त

शामली। गांव निवासी विजय कुमार को 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्र...

🕒 २६ दिन पहले
डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
शामली

डांडिया रास का भव्य समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

शामली। दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा क्लब के रजत उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय डांडिया रास-2026 का उत्साह...

🕒 २६ दिन पहले
टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां
मनोरंजन-स्पोर्टस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, सलमान खान से रोहित शेट्टी तक, इन सितारों पर बरसीं गोलियां

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायक कलाकरों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मी हस्तियों और गायकों से जुड़े घ...

🕒 २७ दिन पहले
उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड
मिश्रित

उम्र महज 21 साल और मुकाम बड़ा, इस महिला के नाम दर्ज है सबसे युवा आईपीएस बनने का रिकार्ड

इंसान के अगर हौंसले बुलंद हो तो उसमें उम्र, परिस्थितियां मायने नहीं रखती है। उनके हौसलों के आगे बाधा भी पीछे छुट जाती है। ऐसी ही बिहार की महिला आईपीएस उर्मी सिन...

🕒 २७ दिन पहले
बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला
देश-विदेश

बंगाल में नरबलि! पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता को काट डाला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा पर स्थित दामोदर नदी के चर (लालबाबा मानाचर) इलाके में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है. महाअष्टम...

🕒 २७ दिन पहले
मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?
देश-विदेश

मक्का की मस्जिद में Kiss करने पर 2 बांग्लादेशियों को उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक काम' करने का आरोप था. हाल...

🕒 २७ दिन पहले
‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना
देश-विदेश

‘आरएसएस की कई महिलाएं मेरे साथ’: राहुल गांधी ने संघ पर साधा निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने संगठन को पुरुष प्रधान और संविधान वि...

🕒 २७ दिन पहले
होमन्यूज़सर्चवीडियोश्रेणियाँ